बरेली | शेरगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली मां -बेटी की अटामांडा में ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई | जब यह हादसा हुआ उस समय इनके आसपास कोई नहीं था | हालांकि पुलिस घटना को आत्महत्या के साथ दुर्घटना के रूप में देख रही है | मृतक महिला के पति का कहना है कि उनके घर में कुछ दिनों से उनके भाई से विवाद चल रहा था | जिसके चलते परेशान होकर उनकी पत्नी और बेटी ने आत्महत्या कर ली |मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसकी बेटी एक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है |
पुलिस के मुताबिक मृतक मां का नाम शमसीरन व उसकी पुत्री का नाम निशा है| मृतक महिला शमसीरन की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास है | महिला का मायिका देवरनिया थाना क्षेत्र में है |इन्स्पेक्टर भोजीपुरा ने बताया कि क्षेत्र में ट्रेन के कटने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हुई है | घटना की जांच की जा रही है | घटना को पुलिस आत्महत्या के साथ दुर्धटना के नजर देख रही है | हालांकि महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उनके घर में भाई से विवाद चल रहा था