News Vox India
शहर

ऑपरेशन पाताल:  हाफिजगंज पुलिस ने अवैध असलहों की फैक्ट्री का  किया भंडाफोड़ , एक गिरफ्तार , एक फरार 

बरेली |  हाफिजगंज थाना पुलिस ने  जिले के टॉप टेन बदमाश तस्लीम को गिरफ्तार किया है | यह गिरफ्तारी हाफिजगंज पुलिस ने ऑपरेशन पाताल के अंतर्गत की है | पुलिस  मुताबिक  अभियुक्त थाना क्षेत्र में अवैध फैक्ट्री चला रहा था | पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में बने -अधबने असलहों को बरामद के साथ असलहे बनाने के उपकरण भी बरामद किये है |
Advertisement
हाफिजगंज  पुलिस ने अपनी  प्रेस रिलीज में बताया है कि टॉप टेन बदमाश तस्लीम पुत्र छुटके निवासी लाड़पुर उस्मान थाना हाफिजगंज को अवैध फैक्ट्री चलाते हुए गिरफ्तार किया गया है | तस्लीम के ऊपर नवाबगंज थाना क्षेत्र के साथ अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज है | आज  जब पुलिस ने फैक्ट्री पर छापा मारा तो पुलिस ने मौके से तस्लीम को गिरफ्तार करने एक साथ बड़ी संख्या में  बने -अधबने असलहों को बरामद किया है ,जबकि तस्लीम का एक साथी मुस्ताक अहमद पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा है |

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऑपरेशन पाताल  के तहत अपराधी तस्लीम को गिरफ्तार किया गया है | पुलिस ने तस्लीम द्वारा चलाई जा रही अवैध असलहों की फैक्ट्री को पकड़ा है | मौके से बने अधबने असलहों के साथ हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए है | तस्लीम के एक शातिर अपराधी है उस पर  हाफिजगंज थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे है | पुलिस तस्लीम से यह जाने की कोशिश कर रही है यह असलहे बनाकर किसे  बेचता था और पूर्व में किसे किसे  बेचे है | अपराधी को पकड़कर माननीय न्यायलय भेजा जा रहा है जहां कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेजा जायेगा |

Related posts

मुद्रा पोर्ट ड्रग्स मामले में एनआईए को बड़ी कामयाबी, दो बड़े कारोबारियों की गिरफ्तारी

newsvoxindia

हर घर तिरंगा अभियांन जनपद में व्यापक स्तर पर किया जाएगा आयोजित – जिलाधिकारी

newsvoxindia

बरेली कोतवाली  देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन ,गृह मंत्रालय जारी की रैंक 

newsvoxindia

Leave a Comment