News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़

योगेश पटेल के बाद विधायक शहजिल के पेट्रोल पंप पर भी चला बीडीए का बुल्डोजर 

बरेली | अप्रैल महीने की शुरुआत से ही  राजनीति की फिजा में भी गर्मी देखी जा रही है | कुछ दिन पहले सपा के भोजीपुरा विधायक ने सीएम योगी पर आपत्तिजनक बातें कही थी |  हालाँकि यह मामला शांत  नहीं हुआ था इसी बीच भोजीपुरा से बसपा के टिकट पर लड़े चुनाव योगेश पटेल का सिटी डिवाइन नाम से स्टेडियम रोड़ पर  बना  बिना नक्सा पास किये बारात  घर के बाहरी हिस्से को बीडीए ने गिराया था |

Advertisement

आज  भोजीपुरा विधानसभा से विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पम्प को बिना नक्शा पास कराये गए पेट्रोल पंप को  बीडीए द्वारा गिरा दिया गया |  गुरुवार को बीडीए की टीम ने सुबह करीब 11 बजे शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर पहुंच गई और उसे ध्वस्त करने लगी। जिस समय यह पेट्रोल पंप ध्वस्त किया जा रहा था। उस वक्त भी लोग यहां पर पेट्रोल-डीजल भरवा रहे थे। सभी को रोककर वहां से हटाया गया इसके बाद उसे ध्वस्त कर दिया गया।

 

जानकारी के मुताबिक  विधायक शहजिल इस्लाम का पेट्रोल पंप  परसाखेड़ा के दिल्ली रामपुर नेशनल हाइवे पर है | जब बीडीए ने कार्रवाही की उस समय विधायक शहजिल इस्लाम वहां मौजूद थे | बताया यह भी जा रहा है कि पेट्रोल पंप का निर्माण कई साल पहले हुआ था और प्राइम लोकेशन पर होने के चलते यहां ग्राहक भी बड़ी संख्या में पहुंचते है |

बीडीए वीसी जोगेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया है कि यह पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास किए बनाया गया था। इसके लिए पहले ही नोटिस जारी भी हुआ  था। मगर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने यह भी बताया कि इसको एनओसी भी जारी नहीं है। इसके बाद भी  पेट्रोल पंप अवैध तरीके से लगातार चल रहा था। नोटिस का जवाब नहीं देने के बाद आज पेट्रोल पंप को  ध्वस्त किया गया  है।

शहजिल इस्लाम पर सीएम पर आपत्तिजनक बातें कहने पर हुआ है मुकदमा  :

शहजिल इस्लाम ने सपा के एक स्वागत कार्यक्रम में सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसके बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अनूप की  तहरीर पर विधायक के  खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था | पुलिस ने इस मामले की जाँच कर रही है इसी बीच बीडीए ने भी विधायक शहजिल पर बिना नक्शा पास किये पेट्रोल पंप बनाने और नोटिस का जवाब नहीं देने पर विकास प्राधिकरण की धाराओं का प्रयोग करते हुए विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया |

Related posts

23 ग्राम अवैध स्मैक के पति -पत्नी तस्कर गिरफ्तार , दोनों पर 20 से ज्यादा है मुकदमे दर्ज 

newsvoxindia

बरेली के दो लड़के राजनीति में आजमाएंगे अपना भाग्य  , एक ने आंवला लोकसभा सीट से लड़ने की तैयारी 

newsvoxindia

नवरात्र के अंतिम दिवस पर आज मां सिद्धिदात्री को लगाए नारियल का भोग ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

Leave a Comment