News Vox India
नेशनल

आज ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का शुभारंभ करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, हिस्सा लेंगे 8,500 खिलाड़ी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के इंतजार अब समाप्त हो गया हैं। आज पंचकूला सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचेंगे, और खेल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसको लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि 25 खेल 5 शहरों पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर मुख्य आयोजन स्थल होगा। यहां करीब 7 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

Advertisement

13 जून तक चलेगा खेल उत्सव

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 से 13 जून तक चलेंगी, जिसे लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी जोश है। वहीं आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

25 खेलों में हिस्सा लेंगे 8,500 खिलाड़ी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण में देशभर के लगभग 8,500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ भाग लेंगे। खिलाड़ी कुल 1866 पदकों जिनमें 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक शामिल हैं के लिए अपने जौहर दिखाएंगे। 25 अलग-अलग खेलों को पांच स्थानों पर आयोजित किए जाएगा।

250 करोड़ का आयोजन

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ के चौथे संस्करण का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) व केंद्रीय युवा मामले तथा खेल मंत्रालय संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इसके तहत खेलों के आयोजन के लिए 250 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस राशि में से, 139 करोड़ रुपए नई खेल संरचना के निर्माण और पुराने बुनियादी ढांचे के सुधार पर खर्च किया गया है।

Related posts

कांग्रेस के घर में भाजपा विधायक का स्वागत , यह है मामला,

newsvoxindia

आज शुक्र ग्रह सिंह राशि में हो रहे अस्त राशियों पर पड़ेगा असर,

newsvoxindia

सुरक्षा आयुक्त बने पवन कुमार श्रीवास्तव

newsvoxindia

Leave a Comment