News Vox India
धर्मशहर

रोग शांत करने के लिए भोलेनाथ का करें गिलोय के रस से अभिषेक, जानिए क्या कहते हैं सितारे,

 

-आज विशेष

चंद्रमा मंगल की राशि मेष में गतिशील है। आज भोलेनाथ को गिलोय के रस से अभिषेक करें ।मां भगवती को नारियल और अनार चढ़ाएं। शुक्र मंत्र का जप करें। सफेद वस्त्र पहनें एवं सफेद वस्तुओं का दान करें। ऐसा करने से रोग भी शांत होंगे और धन का भी विशेष लाभ होगा।

Advertisement

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – श्रावण मास, कृष्ण पक्ष

दिन – शुक्रवार

तिथि – नौमी तिथि प्रातः 9:30 तक उपरांत दशमी तिथि

नक्षत्र- भरणी नक्षत्र

योग – शूल योग

करण – गर करण प्रातः 9:31 तक उपरांत वणिज करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:30 से 10:36 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12:19 से 2:01 तक

चर का चौघड़िया शाम 5:25 से 7:07 तक

 

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भाई-बहनों का साथ भी मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृष-मन प्रसन्न रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

मिथुन-पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

कर्क-आत्मसंयत रहें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से सम्बन्ध सुधरेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। व्‍यर्थ के वाद-व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

सिंह-आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का भी सहयोग मिल सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकती है। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कन्या- परिवार की समस्याओं पर भी ध्यान दें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। लाभ के योग हैं।

तुला-मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास में कमी भी आ सकती है। कारोबार के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

वृश्चिक-नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। आत्मसंयत रहें। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

धनु-मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। खर्चों की अध‍िकता से मन परेशान रहेगा।

मकर-बातचीत में संयत रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति भी हो सकती हैं कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर में धार्म‍िक कार्यक्रम हो सकते हैं। धार्म‍िक स्‍थल की यात्रा भी हो सकती है।

कुंभ-मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खान-पान में रुचि रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर में धार्मिक कार्य होंगे। माता-पिता का साथ रहेगा। तनाव से दूर रहें।

मीन -वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता भी बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा। आकस्‍म‍िक धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

Related posts

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया श्री गुरुनानक देव जी का जोतिजोत पर्व

cradmin

हेट स्पीच के मामले में आजम खान  को तीन साल की सजा ,आजम बोले वह कोर्ट के इंसाफ के कायल ,

newsvoxindia

मुफ्ती-ए-आज़म हिंद हक की एक बेबाक आवाज़ थे- मुफ्ती अफजाल रज़वी

newsvoxindia

Leave a Comment