बरेली – इज्जतनगर क्षेत्र के पटेल नगर में रहने वाला 10 साल का कृष्णा पुत्र राजू आज सुबह खेल रहा था। साथ में आसपास के बच्चे भी थे। इस दौरान वह खेलते हुए छत से गिर गया और घायल हो गया। यह देख बाकी बच्चे चीख पड़े। परिजनों ने कृष्णा को उठाया। उसके मुंह से खून निकल रहा था और हाथ पैर छिल गए थे। वह आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर भागे। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती करके उसका इलाज शुरू कर दिया ।
Advertisement
बच्चे के चाचा ने जिला अस्पताल में बताया कि घरवाले अपना काम कर रहे थे और बच्चा खेल रहा था। तभी गिरने की आवाज के साथ कृष्णा के रोने की आवाज आई तो सभी घबरा गए। फौरन एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।