News Vox India
धर्म

वृद्धि- ध्रुव योग में करें भगवान विष्णु की पूजा -होगी यश- वैभव- धन- संपदा की वृद्धि, जानिए क्या कहते हैं सितारे

 

 

आज विशेष 

आज धन-संपदा यश प्राप्ति के लिए पीले वस्त्रों को धारण करें, और पीली वस्तुओं का दान करें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। केले के फल कन्याओं को बांटे। गुड़, चना बंदरों को खिलाएं। रोग शांति के लिए बृहस्पति मंत्र के कम से कम एक माला का जप करें, और सूर्य भगवान को अरे अर्घ्य दे।

Advertisement

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – चैत्र मास, शुक्ल पक्ष

दिन – बृहस्पतिवार

तिथि -त्रयोदशी तिथि

नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र नक्षत्र प्रातः 9:34 तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र

योग – वृद्धि योग प्रात 9:49 तक उपरांत ध्रुव योग

करण – कौलव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 5:50 से 7:25 तक

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 10:37 से मध्यान्ह 3:24 तक

शुभ, अमृत,चर का चौघड़िया शाम 5:00 से रात्रि 9:24 तक

 

 

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

वृषभ-कार्यस्थल पर नई जिम्मेंदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।

मिथुन-आपके कार्य की प्रशंसा होगी।कारोबार विस्तार के लिए उपयुक्त समय है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है।

कर्क- कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह -अपने व्यवहार में नर्मी लाएं। यात्रा के योग हैं। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा। आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की सम्भावना है।

कन्या -अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतीत होगा।

तुला-साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक-तकनीकी खराबी के कारण कार्य में समय लगेगा। लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है।

धनु-प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे।

मकर-आज भाग्य आपका साथ देगा, जिसके चलते आपकी समस्या का समाधान होगा। परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा।

कुंभ-कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। आपका कोई अपना आपको धोखा दे सकता है।

मीन -समय शुभ व अनुकूल है। सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे। वहीं तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी अवश्य बरतें। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।

Related posts

साध्ययोग में ऐसे करें भोलेनाथ की पूजा अर्चना खुलेंगे सफलता के मार्ग ,जानिए क्या कहते हैं सितारे

newsvoxindia

मकर संक्रांति पर आज खिचड़ी का दान और सूर्य देव की पूजा से होंगी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

आज भगवान गणेश को लगाएं चढाएं दुर्वांकुर और करें मंत्रों का जाप ,जानिए क्या कहते हैं आपके  सितारे

newsvoxindia

Leave a Comment