News Vox India
राजनीतिशहर

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल का बरेली पहुंचने पर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरेली |  योगी सरकार के मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह  आज पहली बार मंत्री पद  मिलने के बरेली पहुंचे  | बरेली  जिले की सीमा फतेहगंज पूर्वी पर पहुंचने पर   भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ आमलोगों ने धर्मपाल सिंह को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया | उनके स्वागत में फतेहगंज पूर्वी में सड़क के  दोनों ओर लोग खड़े देखे गए |  धर्मपाल सिंह के स्वागत के भाजपा के बड़े नेताओं में फरीदपुर विधायक डॉक्टर श्याम बिहारी लाल , पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर , व्यापारी नेता सुधीश पांडेय के साथ तमाम भाजपा के नेता मौजूद रहे | वही धर्मपाल ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को स्वागत के लिए अपना आभार जताया | वही योगी सरकार में राज्य मंत्री पद पाने वाले डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना भी आज मंत्री बनने के बाद पहली बार बरेली पहुंचे | डॉक्टर अरुण कुमार भी उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया |
योगी मत्रिमंडल में दोनों मंत्रियो को मिली यह जिम्मेदारी :
आंवला  विधानसभा सीट से पांचवी बार  भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले धर्मपाल सिंह को योगी सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास , राजनैतिक पेंशन , अल्पसंख्यक कल्याण , मुस्लिम वक्फ एवं हज , नागरिक सुरक्षा जैसे विभागों की जिम्मेदारी रहेगी वही डॉक्टर अरुण कुमार योगी सरकार में वन एवं पर्यावरण ,जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभागों की जिम्मेदारी रहेगी |

Related posts

 इज्जतनगर में गाय बेचने के नाम पर ऑनलाइन ठगी , पीड़ित ने पुलिस से की मामले की शिकायत

newsvoxindia

बरेली पुलिस ने 1 करोड़ 45 लाख कीमत की अफीम साथ  तीन गिरफ्तार,

newsvoxindia

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भ्रष्टाचार पर सख्त कदम, डिप्टी एस पी को बनाया सिपाही

newsvoxindia

Leave a Comment