बरेली | भाजपा ने केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर शहर के एक निजी होटल में रिपोर्ट टू नेशन नाम से कार्यक्रम आयोजित किया | इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार , आवंला सांसद धर्मेंदर कश्यप सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे | इस मौके पर संतोष गंगवार ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि जैसा की हम सब लोग जानते है केंद्र की सरकार को , सरकार को काम करते वर्ष हो रहे है | आठ वर्ष पूरा होने पर हम सभी भाजपा नेताओं ने मन बनाया है कि सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का काम किया जाए |
हमने ने महसूस किया है कि ह समाज का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं बचा है जहां हमारी सरकार ने काम नहीं किया है | चाहे देश एक अंदर की बात हो या फिर देश के बाहर की बात हो , या फिर धारा 370 हटाने की बात हो , चाहे देश की समस्याओं को निपटाने की बात हो , चाहे अंतराष्ट्रीय लेविल पर देश की पहचान बनाने का काम हो वह पीएम कर रहे है | वास्तव में देश के अन्दर में आयुष्मान योजना महत्वपूर्ण स्थान रखती है | सरकार ने सरकारी स्कूलों को अच्छी तरह से व्यवस्थित करने का काम भी किया है | देश के गरीबों को पांच लाख तक का फ्री लाभ मिल रहा है इसकी सभी तारीफ कर रहे है | सरकार ने कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को फ्री खाद्यान देने का काम किया | दुनिया सरकार के प्रयास को अचम्बे से देख रही है |