News Vox India

मैं गाँधी हूँ गाँधी जी के बताये सत्य के रास्ते पर चल रहा हूँ : सांसद वरुण गाँधी

बरेली |  पीलीभीत  सांसद वरुण गाँधी  ने अपने संसदीय क्षेत्र बहेडी विधान सभा के बाढ़ प्रभावित गाँवो कुण्डरा कोठी ,दीन नगर पंनवडिया ,हरहरपुर ,फाजलपुर सहपुरा आदि  का दौरा कर किसानो की फसलो के नुकसान का  निरीक्षण  किया  और किसानो की समस्याओ को सुना ।सांसद वरुण गाँधी  ने  इस मौके पर कहा कि  जब तक किसानो को उनका हक नही मिलता मै पीछे हटने वाला नही ,मै झुकने वाला नही मै गाँधी हूँ गाँधी जी के बताये सत्य के रास्ते पर चल रहा हूँ और जो सत्य के रास्ते पर चलते है वह कभी असफल नही होते सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नही ,मै हर गरीब किसान दलित  युवा शोषित बंचित लोगो के साथ कंधे से कधा मिलाकर साथ खडा हूँ|

Advertisement

सांसद जी ने कहा यह बहुत दुख की घडी है किसानो की सारी फसले बाढ़ मे नष्ट हो गई आज इस दुख की घडी  मै आपके साथ खडा हूँ मै किसी से डरने वाला सांसद नही ,मै झूठ को झूठ और सत्य वोलने की हिम्मत रखता हूँ आज किसान बहुत परेशान है नेतागिर्दी किसी के हको पर डाका डाल कर नही की जाती है लोगो के दिलो को जीतना होता है तब नेता बना जाता है आज मै ऐसा एक मात्र सांसद हूँ जो किसानो के हक की बात उठा रहा हूँ मेरा कहना है कि इस गुलामी राजनीति से ऊपर उठकर और भी सांसद खुलकर बोले अगर उनका जमीर जिन्दा है जिन्दा हो तो जिन्दा नजर आना चाहिये अगर बात उसूलो पर आ जाये तो टक्कराना चाहिये |

सांसद वरुण ने यह भी  कहा कि  मुझे कितना भी नुकसान उठाना क्यो न पड़ जाये मै किसानो का साथ नही छोडूगा उन हक की लडाई मे हमेशा उनके साथ कंधे से कधा मिलाकर खडा रहूगा अंजाम कुछ भी हो, सांसद वरुण गाँधी ने कुवर गढा सुनील गंगवार के आवास पर भी गये सुनील गंगवार के पिता का कुछ समय पहले निधन हो गया था वहा जाकर शोक व्यक्त किया व परिवार को अपनी संवेदना दी । कार्यक्रम में  सांसद प्रतिनिधि सरदार जैल सिह ,सुनील गंगवार ,ढाकन लाल गंगवार ,मुकेश गंगवार ,देव गंगवार ,गुरविन्दर सिह ,चन्द्रसेन मौर्या ओमकार गंगवार छेदालाल मौर्या सुख वाजवा ,भवन चन्द ,नहीम मंगलसेन ,भूप सिह ,वेद प्रकाश कश्यप, भरपूर सिंह ,इकराम खाँ, राजेन्द्र गंगवार जिला पंचायत सदस्य राकेश गंगवार राम चन्द्र गंगवार राजा राम ,आकाश गंगवार ,केहरी सिंह रुप कुमार प्रधान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे | 

Leave a Comment