
फतेहगंज पश्चिमी। रविवार को एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने मीरगंज सर्किल के तीनो थाना फतेहगंज पश्चिमी,मीरगंज और शाही का ओआर स्थानीय थाना परिसर में किया।इस दौरान उन्होंने स्मैक तस्करो पर शिकंजा कसकर उनकी संपत्ति कुर्क करने के शख्त निर्देश दिए।
रविवार को बारह से शाम चार बजे तक करीब चार घंटे चले ओआर के दौरान एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने सर्किल के तीनों थाना के प्रभारी और दरोगाओं को वारी बारी से बुलाकर अपराध की समीक्षा की। उन्होंने तीन माह पुरानी लंबति विवेचनाओ को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।महिलाओ से सम्वन्धित अपराध और लूट,डकैती आदि गंभीर अपराध पर लापरवाही सामने आने पर कठोर कार्यवाही करने की चेतावनी दी।इसके अलावा बांछित अपराधी और वारंटी को गिरफ्तार करके जेल भेजने के शख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी में स्मैक का धंधा चर्म पर है।इससे स्मैक तस्कर की बड़ी कोठिया देखकर वेरोजगार युवा और छोटे लोग बड़ा आदमी जल्दी बनने के चक्कर मे स्मैक के धंधे में फंसते चले जा रहे है।इस पर उन्होंने तीनो थाना की पुलिस से कहा कि स्मैक तस्करो को गिरफ्तार करके केवल जेल ही नही भेजना है।बल्कि उसके साथियों की तलाश करके और उसकी समपत्ति का व्यौरा जुटाकर उसको कुर्क करना है।इसके अलावा किसान महापंचायत के चलते स्थानीय किसानों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।




