भाई दूज से पहले सड़क हादसे ने छीनीं खुशियां, दो दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भाई दूज के त्योहार पर हर बहन अपने भाई की लंबी उम्र की दुआ कर रही थी, लेकिन बरेली में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। शाही-शेरगढ़ रोड पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के घरों में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, शाही थाना क्षेत्र के अमौर गांव के रहने वाले दीपक, मनोज और योगेश मंगलवार रात एक ही बाइक से बसावनपुर गांव में दिवाली का मेला देखने जा रहे थे। रास्ते में खजुरिया चौराहे के पास हनुमान मंदिर के नजदीक अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरे।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की, लेकिन रास्ते में ही 24 वर्षीय दीपक और 23 वर्षीय मनोज की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल योगेश को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज