यम द्वितीया पर कायस्थ समाज ने किया भगवान चित्रगुप्त का पूजन, हवन कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। यम द्वितीया के अवसर पर श्री चित्रगुप्त जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर श्री चित्रगुप्त सेवा समिति की ओर से कोहाड़ापीर स्थित चित्रगुप्त चौक पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कायस्थ समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की।

 

सोर्स।कायस्थ समाज

कार्यक्रम के दौरान भगवान चित्रगुप्त और उनके प्रतीक चिह्न कलम-दवात का सामूहिक हवन एवं पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सभी के सुख, शांति, समृद्धि और मानव कल्याण की प्रार्थना की।

श्री चित्रगुप्त सेवा समिति के संस्थापक एवं कार्यक्रम संयोजक पार्षद गौरव सक्सेना ने बताया कि कायस्थ समाज में दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ कलम रख दी जाती है। इसके बाद यम द्वितीया पर भगवान चित्रगुप्त और कलम-दवात की पूजा करने के बाद ही दोबारा लेखन और पढ़ाई का कार्य शुरू किया जाता है।

उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा और ज्ञान के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समिति की ओर से कोहाड़ापीर स्थित चित्रगुप्त चौक पर कलम-दवात का प्रतीक स्थापित कराया गया है।

इस अवसर पर अतुल सक्सेना, अनिलेश सक्सेना, अनिल जौहरी, अविनाश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, अभय भटनागर, दिनेश सक्सेना, कमल भारती, सत्यप्रकाश सक्सेना, दीपक सक्सेना, रूपम जौहरी, विपिन सक्सेना, रत्नेश सक्सेना, शक्ति मंगलम, अनिल कंचन, आयुष सक्सेना, अक्षत सक्सेना, शुभम आजाद, चिरंजीव आजाद, अनिल कुदेशिया, सुरेंद्र मोहन, मनी सक्सेना, धर्मेंद्र सक्सेना, शैलेंद्र सक्सेना, राजीव सक्सेना, आदित्य सक्सेना और संजीव सक्सेना सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज