शाहजहांपुर : कुछ लोग किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर सहारा ले रहे हैं: गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा 

शाहजहांपुर में रविवार को  प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना ने शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि प्रबुद्ध सम्मेलन करना बीजेपी की पुरानी प्रथा है। जिसके तहत बीजेपी प्रबुद्ध लोगों के बीच में अपने कार्यकलापों को रखती है ।क्योंकि प्रबुद्ध लोग ही समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने किसानों की महापंचायत पर बोलते हुए कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर उनका सहारा ले रहे हैं। अगर कृषि बिल में कोई कमी होती तो पूरे देश में आंदोलन हो रहा होता। यहां महज चंद लोग जो राजनीतिक रूप से हताश हैं वही लोग किसानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वही असम में पांच उग्रवादी संगठनों के सरेंडर करने के बाद नक्सलियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में 126 जिलों में नक्सलवाद सक्रियता था लेकिन अब सरकार की कोशिशों के बाद नक्सलवाद सिर्फ 58 जिलों में रह गया है। बहुत जल्द ही नक्सलवादी खत्म हो जाएगा।

भारत में अवैध रूप से रह रहे लोगो पर उन्होंने कहा कि जो लोग हिंदुस्तान के रहने वाले नहीं हैं भारत सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ उन्हें वापस उनके देश भेजेगी।तालिबान के कश्मीर पर दिए गए बयान पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा है कि तालिबान सिर्फ कमजोर देशों को टारगेट करता है। लेकिन भारत बेहद मजबूत देश है तालिबान को अगर कब्जा करना होगा तो सबसे पहले पाकिस्तान पर करेगा। क्योंकि पाकिस्तान सबसे कमजोर देश है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज