शाहजहांपुर की बड़ी खबर : बेकाबू बस ने राहगीरो को कुचला, तीन की मौत कई घायल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब दिल्ली से सवारियां भरकर शाहजहांपुर आ रही एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर मेडिकल कॉलेज के बाहर खड़े लोगों को कुचलते हुए एक पेड़ से टकरा गई हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 1 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गएl सभी घायलों को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है

जानकारी के मुताबिक घटना थाना तिलहर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 की है । जहाँ रविवार सुबह दिल्ली से सवारियां भरकर शाहजहांपुर जा रही एक प्राइवेट बस का चालक संतुलन खो बैठा और बस बंथरा मेडिकल कॉलेज के पास लगे कई खोखो को तोड़ती हुई एक पेड़ से टकरा गईl पुलिस ने बताया कि घटना में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि हादसे में बस में बैठे तकरीबन 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है तथा घायलों को उपचार हेतु नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

थाना प्रभारी तिलहर ने बताया कि यह हादसा रविवार सुबह 6: बजे हुआ वही मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है जिनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment