
बरेली। प्रेमनगर थाना की अशरफ खां की चौकी में तैनात एक दरोगा की कार की टक्कर से शनिवार को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई | सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत से गुस्साएं स्थानीय लोगो ने परिजनों के साथ चौकी का घेराव कर लिया | मामले ने जैसे तूल पकड़ा बैसे ही प्रेमनगर इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा मौके पर पहुंच गए | इंस्पेक्टर के समझाने और कार्रवाही का आश्वासन देने पर परिजन और स्थानीय लोग शांत हो गए | जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ नगर के रहनेवाले 48 वर्षीय मनीष कुमार द्विवेदी पुत्र भगवान दास दुबे शाम लगभग 5 बजे किसी का कंप्यूटर सही करने गए थे | इसी दौरान वापसी करते समय अशरफ खां चौकी के पास उसकी बाइक को ब्लेनो कार ने टक्कर मार दी , घटना में मनीष गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल के पास मौजूद लोगो ने मनीष कुमार को महेंद्र गायत्री अस्पताल तक पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | वही पुलिस ने मनीष के जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पीड़ित परिवार को घटना की सूचना दी । मृतक के भाई आशीष दुबे का आरोप है कि गाड़ी को दरोगा शनिदेव ही चला रहे थे जबकि शनिदेव ने बताया कि उसकी गाड़ी 3 दिन पहले से एचपी मोटर पर सही होने के लिए गई हुई थी। वह गाड़ी में मौजूद नहीं थे | देर रात परिजनों के साथ काफी भीड़ पुलिस चौकी पर पहुंच गई और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक करने की मांग की | मौके पर पहुंचे एसएचओ देर रात सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे थे | एसएसपी मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार CCTV फुटेज में नीली बलेनो कार से मैकेनिक एक्सीडेंट के बाद बाहर निकल रहा है। गाड़ी को मेंटेनेंस के लिए s.i. के द्वारा शोरूम पर दिया गया था।मकैनिक गाड़ी चला रहा था।cctv से यह स्पष्ट हो रहा है।




