पैसे के बटवारे में एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़े, दो लोग घायल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। पैतृक घर को बटवारे को लेकर गाँब धांतिया में दो पक्षो में लाठी डंडे लात घूंसे चलने से दो लोग घायल हो गए।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घायलों को मेडिकल को भेजा है।
गाँब धांतिया निवासी प्रमोद कुमार और मनोहर लाल के बीच मे पिछले दो साल से पैतृक मकान के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।गाँब और रिश्तेदारों ने कई बार दोनो को बैठाकर समझौता करने का प्रयास किया है।लेकिन दोनों पक्ष विल्कुल झुकने को तैयार नही है।इसी के चलते शनिवार सुबह को दोनो पक्ष आमने सामने आ गए।पहले दोनों पक्षो में गाली गलौज बाद में खूब लाठी डंडे चले ।जिससे एक पक्ष के प्रमोद कुमार और उनके पिता सत्यवीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पीड़ित प्रमोद कुमार की तहरीर पर मनोहर लाल,देवेन्द्र वीर,अनूप कुमार,योगेन्द्र कुमार के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज करके घायलों को मेडिकल को भेजा है।
उधर गाँब नौगामा घाटमपुर में मामूली बात को लेकर लाठी डंडों से हरेन्द्र और उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गयी।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मलखान सिंह,देवकुमार,मुकेश बाबू के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट लिखकर घायलों को मेडिकल को भेजा है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment