खुले में ना करें क़ुर्बानी शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनायें बकरीद

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार

फतेहगंज पश्चिमी।। थाना परिसर में बकरीद को लेकर कस्वा एवं गाँवों के इमामों की मीटिंग हुई।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह पचौरी ने कहा कि बकरीद पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। खुले में सामूहिक रूप से क़ुर्बानी ना करें। त्योहार के दौरान सरकार की ओर से जारी कोविड 19 गाइडलाइन का भी पालन करें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखना और मास्क लगाना आवश्यक है। बकरीद के अवसर पर भीड़ भाड़ नहीं लगे। इसका ख्याल रखें कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में हमें सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। साथ ही अन्य लोगों के लिए भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि बकरीद पर कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी मिलती है। उसकी सूचना थाना को तत्काल दें। ऐसे मौकों पर आपसी सौहार्द को तोड़ने के लिए तरह तरह की अफवाह भी फैलायी जाती है।ऐसी अफवाहों को नजरअंदाज करते हुए उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते ऐसे लोगों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके पीस कमेटी की बैठक में जामा मस्जिद, हुसैनी मस्जिद ,गौसिया मस्जिद, गरीब नवाज़ मस्जिद,समेत क़स्बा और ग्रामीण अंचल की तमाम मस्जिदों के इमाम मौजूद रहे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment