फतेहगंज पश्चिमी : पंचायती चुनाव की रंजिश में चले लाठी डंडे

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार

फतेहगंज पश्चिमी।। गाँब रुकुमपुर में प्रधानी चुनाव में हुए मन मुटाव को लेकर दो पक्षों में खूब लाठी डंडे चले।जिससे दोनों पक्षो के चार लोग गंभीर घायल हुए है।पुलिस ने दोनों ओर से तहरीर लेकर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।एक पक्ष ने घर मे घुसकर मारपीट करने का तो दूसरे ने रास्ते मे घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गाँब रुकुमपुर में बीते प्रधानी के पंचायत चुनाव में गाँब निवासी तसब्बर खान और सकील ने अलग प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया था।जिसके चलते दोनो में मन मुटाव हो गया था।इसी को लेकर तसब्बर खान के भतीजे सलीम और सकील में सोमवार दोपहर कहासुनी हो गयी थी। बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया।लेकिन सकील और तसब्बर खान के घर पास पास होने के कारण किसी बात को लेकर दोनों में फिर झगड़ा हो गया। इसी बीच सकील के परिजनों को सूचना मिलने पर कई लोग लाठी डंडे लेकर आ गए। तसब्बर खान के तरफ के लोग भी आ गए। शाम करीब पांच बजे फिर दोनों पक्षो में खूब लाठी डंडे चले जिससे एक पक्ष के तसब्बर खान,अकबर खान और सलीम खून में लथपथ और गंभीर घायल हो गए।जबकि दूसरी तरफ से सकील गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को थाना लाकर मेडकल को भेजा है। दरोगा सुनील राठी ने बताया कि तसब्बर खान के पक्ष ने घर मे घुसकर जान लेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए हसमुद्दीन,इकरार,निसार मोहम्मद और इस्लाम खान के खिलाफ तहरीर दी है।जबकि सकील पक्ष ने रास्ते मे घेर कर जान लेवा हमले का आरोप लगाते हुए तसब्बर खान और हसनैन खान के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस ने दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर दी है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment