
दैनिक राशिफल , 20 जुलाई
मंगलवार-20- जुलाई -सन2021 ईसवी. देवशयनी एकादशी तिथि, शुक्लपक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
अनुराधा नक्षत्र, चंद्रमा वृश्चिक राशि में. केतु ग्रह के साथ.
**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- सुख सुविधाओं की दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता यात्रा में तनाव हो सकता है, चोट चपेट से वचें, लकड़ी लोहा और सीमेंट के कारोबारी आज नए अनुबंध को प्राप्त कर सकते हैं.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- आज का दिन थकान और उलझन भरा हो सकता है, जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है. मन पर नियंत्रण रखना आवश्यक है और शांत रहें. यदि शराब पिएंगे तो भाग्य हानि, जो साधु संतों की सेवा कर चुके हैं उनके भाग्य में प्रबलता. भाग्य लाभ भी.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – रोग में धन खर्च हो सकता है, यदि पूर्व समय में कोई कर दिया है तो आज परेशानी आएगी. कोई छोटी यात्रा हो सकती.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- कुसंग से बचें, प्राचीनतम गूढ़ विद्याओं को जानने की इच्छा जागृत हो सकती है, जो पूर्व में धोखा दे चुके हैं ऐसे धूर्त किस्म के मित्रों से बचें. जीवनसाथी को शरीर में दर्द हो सकता है.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- अधिकांश समय घरेलू कार्यों को करने में व्यतीत होगा, घर में पेंशन मिलेगी परंतु व्यापार ठीक-ठाक होगा. सरकारी काम देर से बनेंगे. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- परिश्रम की अधिकता रहेगी, कार्य की अधिकता से मन परेशान हो सकता है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. व्यापार औषध सामान्य.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- यदि आप धर्म-कर्म पूजा-पाठ वाले व्यक्ति हैं तो आज आपको ,अचानक पूर्वजों की कृपा से लाभ होने की संभावना बनती है. यदि भाषा खराब है तो हानि होगी. राजनीतिक व्यक्तियों की मान प्रतिष्ठा में वृद्धि.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – पूजा पाठ में आज मन नहीं लगेगा ऐसा लगेगा भाग्य साथ नहीं दे रहा, शारीरिक ऊर्जा में कमी रहेगी. जो लोग नित्य पूजा पाठ ही हैं और दुर्गा जी की आराधना करते हैं उनका दिन सामान्य बीतेगा. परिश्रम से मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- आज का दिन खर्च भरा है ,छोटी यात्रा हो सकती है ,पूजा पाठ का लाभ मिलेगा ,खर्च की अधिकता रहेगी, पैसे की तंगी बनी रहेगी.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- आज अचानक लाभ के योग बनते हैं यदि आपके पुण्य कर्म बाकी हैं जो फलित नहीं हुए हैं हैं तो आज अच्छा लाभ हो सकता है. शरीर में दर्द बना रह सकता है.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा नहीं बीतेगा अधिकारी वर्ग की अनुकूलता इच्छा अनुसार नहीं प्राप्त होगी. व्यर्थ की दौड़ भाग से मन परेशान रहे, परंतु मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- पूजा-पाठ और धर्म कर्म से काफी कार्य सिद्ध होंगे लोहे के व्यापारी आज लाभ में रहेंगे. की शुरुआत जरूर मंदिर जाने से किया जाए तो पूरा दिन अच्छा बीतेगा. संतान के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता. उसकी चिंता बनी रहेगी.
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




