
बरेली | समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोटने का काम कर रही है। वही दूसरी तरफ महंगाई चरम पर है। सरसो का तेल 200 में पेट्रोल 100 में और रसोई गैस की कीमत आसमान छू रही है और सब्सिडी का पता नही । जिससे जनता परेशान लेकिन सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। सपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सदर तहसील में जुटे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ब्लाक प्रमुख व जिलापंचायत अध्यक्ष के चुनाव में धांधली के खिलाफ धरना प्रदर्शन करके नारेबाजी जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर प्रदेश सरकार के खिलाफ आज शाहजहाँपुर में सपा ने सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन किया और राज्य पाल को 16 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा इसी क्रम में तिलहर तहसील में भी सपा के जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव ने कहा कि इससे पहले भी कई सरकारे रही लेकिन इतनी गुंडागर्दी किसी सरकार में नही रही जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में महिलाओं के कपड़े फाड़े गए सपा प्रत्याशियों को धन बल से डराया गया पत्रकारों को पीटा गया लोकतंत्र की हत्या की गई | इन सभी के विरोध में आज सपा ने सभी तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर 16 सूत्रीय ज्ञापन महा महिम राज्य पाल को भेजा है|




