शाजहांपुर का अनोखा मामला : बिजली कटौती से परेशानी पत्नी ने पति के घर को छोड़ा , पति बिजली दफ्तर पर धरने पर बैठा 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा

यूपी के शाहजहाँपुर एक अजब गजब मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी बिजली कटौती से परेशान होकर अपने  दुधमुहे बच्चो को छोड़कर बीबी अपने मायके चली गई |  चौकिये मत यह हम नही कर रहे यह पीड़ित पति का  बयान है पीड़ित पति का पति चिल्ला चिल्ला कर कह रहा है बिजली कटौती से परेशान होकर उसकी बीबी दो बच्चों को छोड़ कर भाग गई ,यही नही पति ने गॉंव वालो के साथ बाई बाग पावर हाउस का घेराव किया | पति एक ही मांग पर अड़ा हुआ है पति का कहना है उसके बच्चो को जे ई पाले|  पति की अजीबो गरीब आरोप के चलते बिजली विभाग का स्टाफ डरा हुआ है और दफ्तर आने से कतरहा है |  

गर्मी के प्रकोप और बिजली की कटौती से परेशान है ग्रामीण
जानकारी के मुताबिक  विद्युत विभाग के फिटर उदयपुर कटैया 132 नंबर का है जहां पर बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने भारी संख्या मे इकट्ठा होकर बाई  बाग स्थित बिजली दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जताई है। उदयपुर कटैया निवासी मैसुर खॉ का कहना है कि बिजली कटौती से परेशान होकर उसके छोटे-छोटे दो बच्चों को छोड़कर उसकी बीवी चली गई है तो वहीं अन्य उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के जेई अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ग्रामीण लाइन पर एक बहुत बड़े मुर्गी फार्म पर बिजली का कनेक्शन अवैध तरीके से विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों ने दे रखा है जिसमें लगभग कई दर्जन मोटर व हाई वोल्टेज से चलने वाले पंखे लगे हुए हैं इस वजह से मुर्गी फार्म के मालिक की मिलीभगत से सारी बिजली मुर्गी फार्म में ही खपत हो जाती है इसी वजह से हम लोगों को बिजली नहीं मिल पाती है उनकी धान की खड़ी फसल सूख रही है और हम किसान बर्बाद हो रहे हैं | प्रधान चांद सिंह नबियापुर व प्रधान कपेड़ आसिफ का कहना है कि अगर हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम लोग धरना प्रदर्शन कर बिजली विभाग का घेराव  भी करेंगे | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment