मुसलमान सादगी के साथ मनाये ईद उल फ़ित्र  का त्योहार : मौलाना तौकीर रज़ा 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | आईएमसी प्रमुख हज़रत मौलाना तौकीर रजा खान के निर्देश पर इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ नफीस खान ने यह अपील की  हैं कि मुसलमान  ईद सादगी से मनाएं | डॉक्टर नफीस ने यह भी कहा कि  फलस्तीन के मुसलमानों पर हो रहे ज़ुल्म व सितम के खिलाफ के साथ हमारा मुल्क में कोरोना के चलते हजारों मौतें हुईं हैँ उन सब के गम में शरीक होने के लिए यह जरूरी है कि हम सभी लोग ईद सादगी से मनायें |  इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल अल्लाह से दुआ करती हैं और नबीरे आला हज़रत मौलाना तौक़ीर रज़ा खान अल्लाह से दुआ करते हैँ कि जो लोग इस कोरोना (मूज़ी )बीमारी मे मुब्तला हैँ अल्लाह तबारक व तआला उन्हें शिफा अता फरमाये और इस मूज़ी बीमारी को दफा फरमाये  और जो भी हमारे अहले ईमान दुनिया से रुखसत हुए हैं अल्लाह उनकी मगफिरत फरमाये |  अल्लाह फिलिस्तीन के मुसलमानों की हिफाजत फरमाए और मस्जिद ए अक्सा पर मुसलमानों को कामयाबी अता फरमाए और उनकी ग़ैब से मदद फरमाये |  आप सब नमाज़े पढ़कर दुआ करें कि अल्लाह बखैर आफ़ियत हम सबको अगली साल भी रमजान करीम नसीब फरमाये |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment