कोरोना उपकरणों की कालाबाजारी रोकने के लिए  पैनी नजर ने डीएम को सौंपा ज्ञापन 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  पैनी नजर सामाजिक संस्था ने  अपनी मांगो  के समर्थन में जिलाधिकारी बरेली को एक ज्ञापन सौंपा | संस्था ने मांग की जिला बरेली कोरोना संक्रमण में बदइंतजामी से जूझ रहा है जिला बरेली के ग्रामों में लगातार मौतों का ग्राफ बढ़ रहा है क्योंकि ग्रामों में कोई जांच की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण जब तक ग्रामीण समझ पाएं तब तक लोगों की मौत हो जाती है। सरकारी अस्पतालों में बदइंतजामी है जिसके कारण मरीज सरकारी अस्पताल जाने से डर रहे है कोरोना उपकरणों की चरम पर कालाबाजारी चल रही है। जैसे ऑक्सीमीटर थर्मामीटर जैसी चीजें नहीं मिल रही है। कहीं-कहीं पर मुश्किल से मिल रही है तो10 गुना गुना रेट पर मिल रही है। जिसके कारण लोगों का ऑक्सीजन लेवल चेक नहीं हो पा रहा है और वह जब तक समझ पाते हैं तब तक मौत के मुंह में समा जाते हैं जबकि ऑक्सीजन मीटर व थर्मामीटर जैसी चीजें गांव गांव में लोगों के पास होनी चाहिए। जिससे प्राथमिक स्टेज पर बीमारी का पता चल जाए और लोगों को बचाया जा सके। और जिले के हर गांव तक इलाज पहुंच सके इसके लिए तहसील स्तर पर ऑक्सीजन सेंटर बनाए जाए जिससे होम आइसोलेशन हेतु ऑक्सीजन सिलेंडर लोगों को मिल सके। इस समय कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा है ग्रामों में। संस्था जिला प्रशासन से अनुरोध करती है की विषय की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल कालाबाजारी को रोके व तहसील स्तर पर ऑक्सीजन सेन्टर का निर्माण करें। ज्ञापन देने वालों में संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार के साथ अन्य सहयोगी मौजूद रहे | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment