बरेली में छोटी दिवाली पर हादसा ,बरेली में दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। छोटी दिवाली पर जहां घरों में खुशियों और रोशनी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं मीरगंज क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कपूरपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 35 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के नजदीक दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में सिरौली थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी हरिओम (35) की हालत बेहद नाजुक हो गई। दूसरी बाइक पर सवार सिरोधी अंगदपुर निवासी कृष्णपाल और बरखेड़ा निवासी जसवंत भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

फोटो सोर्स।आदर्श दिवाकर

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की मदद के लिए ग्रामीण दौड़े। इसी दौरान संजू वाल्मीकि ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों को सीएचसी मीरगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया।

सीएचसी के डॉक्टर आदित्य शर्मा ने बताया कि एक युवक की गंभीर हालत के चलते मौत हो गई, जबकि घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।मीरगंज थाना प्रभारी रवि कुमार के मुताबिक, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो घायलों को बरेली जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हरिओम की मौत से उनकी पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। त्योहार के मौके पर हुई इस अनहोनी ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज