जानिए सीएम योगी के अलीगढ़ दौरे से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज शर्मा

अलीगढ़। मुख्यमंत्री जी योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश ने अलीगढ़ कलक्ट्रेट स्थित कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय उन्होंने डीएसओ पोर्टल, गूगल मैपिंग, पुलिस टीम,आवश्यक वस्तुओ/दवाओँ की होम डिलेवरी हेल्पलाइन, होम आईशोलेशन में रहने वाले कोविड 19 संक्रमित रोगियों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल हेल्पडेस्क, आरआरटी टीम मोनीरीटिंग, फीडबैक ऑफ एलटी सेम्पलिंग,एम्बुलेंस व्यवस्था, टेलीमेडिसिन का गहनता से निरीक्षण किया।

जानिए सीएम योगी के अलीगढ़ दौरे से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सरकारी व प्राइवेट कोविड अस्पतालों के सीसीटीवी मोनीरीटिंग का गहनता से निरीक्षण किया जिसके संबंध में डीएम चंद्र भूषण सिंह ने विस्तृत रूप से बताया।इसके साथ ही एडीएम वित्त श्री विधान जायसवाल व कोविड कमांड सेंटर प्रभारी स्मृति गौतम ने मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया। इसके साथ ही डीएम अलीगढ़ चंद्रभूषण सिंह ने मुख्यमंत्री को सीसीटीवी कंट्रोल रूम के बारे अवगत कराया कि सभी सरकारी व प्राइवेट कोविड हॉस्पिटल की मोनीरीटिंग की जा रही है।इस मौके पर प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, एसएसपी कलानिधि नैथानी, सिटी मजिस्ट्रेट श्री विनीत कुमार सिंह, ईडीएम मनोज राजपूत सहित कंट्रोल रूम की टीम उपस्थित रही।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज