भाजपा सरकार विद्वेष में सपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजने का काम कर रही है : सिद्धार्थ सिंह

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:


बरेली |मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का सपा कार्यालय पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया |इस मौके पर सिद्धार्थ सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आव्हान किया | सिद्धार्थ सिंह ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया जहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जबाव दिए | सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे यूपी में उनके कार्यकर्त्ता को भाजपा विद्वेष में जेल भेजने का काम कर रही है | सरकार ने आजम को भी जेल भेज दिया उनसे ईमानदार विधायक हो तो बताये | उनकी पत्नी ने आजीवन बच्चों को लिखाया पढ़ाया, बुजुर्ग होने के बावजूद उन्हें राजनैतिक विद्वेष में जेल भेज दिया गया | भाजपा केवल सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का काम कर रही है | यही है भाजपा का चेहरा है |

भाजपा सरकार विद्वेष में सपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजने का काम कर रही है : सिद्धार्थ सिंह

सिद्धार्थ सिंह ने एक सवाल के जबाव में कहा कि सपा किसान आंदोलन के साथ नौजवानों के आंदोलन या फिर कोई मामला हो , बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही है | पिछले माह भी सपा प्रदेश के सभी तहसीलों में प्रदर्शन किया था | सपा गरीब ,किसान के हक़ में लड़ती रही है उसके लिए सपा कार्यकर्ताओं को जेल भेज दो चिंता नहीं | सिद्धार्थ सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में पत्रकारों को बताया कि सपा अपने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पूरी तैयारी से उतर चुकी है | पार्टी का कार्यकर्त्ता गांव गांव निकल चुका है | इसी संबंध में वह बरेली में संगठन के लोगो से मिलने आये थे | उन्हें उम्मीद है अगली सरकार प्रदेश में सपा की होगी | यह सन्देश यहां के कार्यकर्ताओं ने दिया है | प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा जिला अध्यक्ष अगम मौर्या , पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव यादव , वरिष्ठ नेता सतेंदर यादव , मोंटी शुक्ला , विशाल सिंह के साथ तमाम सपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment