खूनी ट्रक : अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला ,एक की मौत ,दूसरे की हालत नाजुक 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के  पीरबहौड़ा मजार के पास  एक तेजरफ्तार  ट्रक ने बाइक सवारों  को कुचल दिया। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई  | वही घटना में दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना में गंभीर रूप से घायल हुए शख्स को इलाज के लिए भी  अस्पताल भेज दिया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है |
खूनी ट्रक : अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला ,एक की मौत ,दूसरे की हालत नाजुक 

जानकारी के मुताबिक  तेजरफ्तार ट्रक ने  अनियंत्रित होकर ट्रक मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी जिसके चलते  दोनों मोटर साईकिल सवार ट्रक के नीचे आकर दब गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक  दोनों युवक सद्दाम व रोहित बिहार कला के निवासी है । दोनों अपना काम निपटाकर   बाइक से  बैरियर-2 से अपने घर की ओंर जा रहे थे। इसी दौरान तेज स्पीड से रॉन्ग साइड आ रहे ट्रक ने दोनों युवकों को कुचल दिया। मौके पर  सद्दाम नाम के  युवक की  मौत हो गई। जबकि दूसरे को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया। घटना से घबराये ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर  मौके से फरार हो गया ।  ट्रक में शराब की पेटियां भरी हुई हैं। शराब रामपुर  डिस्टलरी से लखनऊ जा रही थी | फिलहाल पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुट गई है | घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज