सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ दबंगई दिखाना युवकों को पड़ा महंगा, पहुंचे जेल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इनदिनों टीनएजर्स द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालकर दबंगई दिखाने के मामले सामने आ रहे है। बरेली पुलिस ने स्वता संज्ञान लेते हुए ऐसे युवकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है साथ ही अपने साइबर सेल को भी निगरानी को भी लगा दिया है। बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र में दो युवको  को अवैध तमंचा रखना और  साथ फोटो खींचकर दबंगई दिखाना महंगा पड़ा है। बताया जाता है कि दोनों युवको  का तमंचे के साथ का फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया , जिसके बाद बरेली  बिथरी चैनपुर की पुलिस ने दोनों  युवक को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने दोनों युवकों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस बरामद करके जेल भेज दिया । जानकारी के मुताबिक बरेली के थाना बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में रहने वाला 22 बर्षीय नवीन और उसके रिश्तेदरा दीपक पटेल दोनों को अवैध तमंचा रखने का शौक है उसी शौक में  अवैध तमंचों के साथ फोटो खिंचाया और फिर किसी ने दोनों का का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ।दोनों युवको के अलग अलग अवैध तमंचे के साथ फोटो सामने आने के बाद एसएसपी रोहित सिंह के आदेश पर थाना बिथरी चैनपुर की पुलिस ने पहले नवीन पटेल को एक तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया और उसके बाद उसके रिश्तेरदार पटेल को भी एक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने दोनों युवको  के खिलाफ अलग अलग  मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है वही अब पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि इन दोनों युवको के पास अवैध तमंचे कहाँ से आए है। माना जा रहा है कि पुलिस की इस कार्रवाई से टीनएजर्स हथियार के साथ सोशल मीडिया पर डालने से पहले सौ बार सोचेंगे। 

     

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज