बरेली के बारादरी क्षेत्र का मामला : डेयरी संचालक पर लगा बच्चों को तालिबानी सजा देने का आरोप 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | थाना बारादरी क्षेत्र में एक डेयरी संचालक ने मोबाइल चोरी करने के शक में अपने साथियों से मिलकर तालिबानी सजा देने का आरोप लगा है | बताया यह भी जा रहा है कि डेयरी संचालक ने बच्चों से मोबाइल चोरी कबूलवाने के लिए बिजली का करंट भी लगाया | सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को मुक्त कराया लेकिन तब तक  डेयरी संचालक मौके से भाग चुका था | 
जानकारी के मुताबिक बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर इलाके में अवनेश कुमार यादव डेयरी चलाते है। उनका 30 हजार रुपये का मोबाइल चोरी हो गया। जिसके बाद डेयरी संचालक ने पड़ोस में रहने वाले बच्चो को अगवा करवाया और फिर उनको बेरहमी से पीटा । बच्चो का आरोप है कि रस्सी से बांधकर उनको चाबुक से पीटा और करंट लगाया। इस बीच बच्चो के परिवार वालो को मामले की जानकारी हुई तो परिजनों ने डेयरी पर धावा बोल दिया और पुलिस को सूचना कर दी|वही मौके पर पहुची पुलिस ने डेयरी संचालक के चंगुल से बच्चो को मुक्त कराया और उनका जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया। इस मामले में बारादरी थाने में अवनेश यादव उनकी पत्नी शबाना के साथ उनके चाचा, बहनोई, संजय खंडेलवाल व मुकेश कालिया सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी ने बताया रविंद्र कुमार ने बताया कि बारादरी क्षेत्र के गंगापुर के रहने वाले लोगों ने पुलिस  चौकी पर आकर बताया गया कि डेयरी संचालक ने मोबाइल चोरी होने के शक में कुछ बच्चों को बंधक बना रखा है | सूचना पर श्यामगंज पुलिस गई तो पाया गया कि पांच  बच्चों को डेयरी संचालक ने अपने घर में बंधक बना रखे है | पुलिस ने बच्चों को मुक्त कराया | बंधक बनाये गए बच्चों ने चार नाबालिग और एक बालिग था | एक बच्चे की मां की तहरीर पर थाना बारादरी पर आरोपी के खिलाफ धारा 363, 452,342,323,504,506 के तहत कार्रवाई की गई है | जल्द अभियुक्त को गिरफ्तार किया जायेगा | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज