
बदायूं के भवानीपुर खल्ली गांव के अतापुर के जंगल में बबूल के पेड़ पर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। गुरुवार को बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के भवानीपुर खल्ली गांव में मुदसिर पुत्र मुशर्रफ अतापुर के जंगल में बाजरे के खेत में बबूल के पेड़ से उसका शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह 21 सितंबर से लापता था और उसे काफी तलाश कर रहे थे। आज सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: cradmin
Post Views: 47




