

बरेली | सामाजिक संस्था 28 सितंबर 2021 को पैनी नजर सामाजिक संस्था द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन करने जा रहा है यह आयोजन नवाबगंज रामलीला मैदान में किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किसान नेता व इंटरनेशनल शूटर पूनम पंडित शामिल होंगी इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा किसानों की भी तमाम समस्याओं पर चर्चा की जाएगी व उनके समाधान हेतु विषय पर भी चर्चा की जाएगी किस तरह किसानों को खुशहाल व समृद्ध बनाया जाए मुख्य विषय होगा।
इस कार्यक्रम की शुरुआत लगभग 11 बजे प्रदेश कार्यालय आवास विकास पीलीभीत बाईपास रोड बरेली में एक प्रेस वार्ता से होगी उसके पश्चात रिठौरा बाईपास रोड पर किसानों द्वारा पूनम पंडित का स्वागत किया जाएगा | बाद में 1 बजे रामलीला मैदान नवाबगंज में पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम आरंभ होगा ।
Author: cradmin
Post Views: 39




