
बरेली | ईद और सावन के त्योहार के मद्देनज़र सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बरेली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी (नगर) ने सभी धर्मगुरुओं एवं प्रमुख लोगों के साथ एक बैठक की। इस दौरान सभी धर्मगुरुओं एवं प्रमुख लोगो ने अपने विचार रखे, विशेष तौर पर साफ़-सफ़ाई और बिजली पानी की कटौती को लेकर चिंता जताई साथ ही त्योहारों पर सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करने की अपील की |
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि इस बार कांवड़ यात्रा नहीं निकाली जाएगी। सोमवार में जलाभिषेक एवं ईद की नमाज शासनादेश और प्रशासनिक दिशानिर्देश के अनुसार हो। एक बार में पचास लोगों से ज्यादा लोग न तो नमाज अदा करेंगे न ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए एकत्र होगें। इस मौके पर मीटिंग में मौजूद समाजसेवियों ने जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए काँवड़यात्रा के लिए नहीं जायें एवं देवालयों मे जलाभिषेक हेतु एक साथ न जाकर अलग-अलग और धीरे-धीरे जायें। मास्क जरूर लगायें और उचित दूरी बनाते हुए जलाभिषेक करें।बैठक में भाग लेने वाले घर्मगुरूओं में सुशील पाठक ,ज्ञानी काले सिंह, हाजी जाहिद खा ,घनश्याम जोशी, कालूगिरी महाराज के साथ तमाम अन्य समाजसेवी मौजूद रहे |




