
राजकुमार
फतेहगंज पश्चिमी। टोल से निकलने के बाद अनियंत्रित रफ्तार से दौड़ रही कार को पुलिस ने गौ तस्करी के शक में पीछा करके पकड़ा लिया।लेकिन मामला टोल चोरी का निकला। पुलिस की सूचना पर पहुँचे टोल कर्मियों ने टोल बसूलकर कार को रवाना कर दिया।
थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पचौरी के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे वह पुलिस टीम के साथ ख़िरका मोड़ पर खड़े थे।इसी बीच टोल टेक्स से निकलकर एक कार अनियंत्रित गति से बरेली की ओर दौड़ रही थी।पुलिस टीम के पास आकर कार की रफ्तार में और इजाफा होने के कारण गौकशी के शक में पुलिस टीम भी कार का पीछा करने लगी।हाइवे के झुमका चौराहे पर पुलिस ने गाड़ी आगे लगाकर कार रोक लिया।कार चालक को हिरासत में लेकर कार की तलाशी करने पर कार में कुछ भी आपत्ति जनक बस्तु नही मिलने पर चालक से दौड़ने का कारण पूछा जिस पर उसने बताया कि वह टोल चोरी करके भाग रहा था। चालक के मुताबिक वह मुरादाबाद से आ रहा था।स्थानीय टोल की लाइन में उसने अपनी कार एक ट्रक पीछे सटाकर लगा दी।जब टोल कर्मी ने टोल काटने के बाद ट्रक को पास किया।तब कार चालक ने भी बड़ी चालाकी से ट्रक के साथ ही कार को निकाल लिया।कार निकलते ही टोल का सारंग बज गया। टोल कर्मी पीछा करके पकड़ न ले ।इसलिए वह अनियंत्रित दौड़ रहा था।बाद में पुलिस की सूचना पर पहुंचे टोल कर्मियों ने कार चालक से टोल वसूलकर उसे जाने दिया।




