आला हजरत के उर्स की तैयारी के लिए प्रशासन ने कसी कमर , ऑनलाइन मनाया जाएगा उर्स

SHARE:

aalahajrat image

बरेली। बरेली का विश्व विख्यात आला हजरत उर्स इस साल 2, 3 तथा 4 अक्टूबर को मनाया जाएगा और पिछले साल की तरह ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस साल भी ऑनलाइन ही मनाया जाएगा।
इस सम्बंध में  बुधवार को  कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी  नितीश कुमार ने कहा कि उर्स में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उर्स के लिए जो भी आवश्यक तैयारियाँ की जानी हैं, उसके लिए नगर निगम व विद्युत विभाग निर्देशित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आला हजरत उर्स को ऑनलाइन मनाया जाए। उन्होंने कहा कि उर्स में बाहर से आने वाले लोगों को पहले से ही सूचना दे दी जाए, जिससे उर्स के समय ज्यादा भीड़ एकत्रित न हो। उन्होंने कहा कि सड़क का दुरूस्तीकरण एवं चौड़ीकरण का प्रयास किया जा रहा है। उर्स के दौरान कोई समस्या आने पर सम्बन्धित अधिकारी से सम्पर्क हेतु निर्देशित किया गया है।

 जिलाधिकारी ने कहा कि उर्स में पानी, प्रकाश, बैरीकेटिंग, अस्थायी शौचालय, एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था पूर्ण किए जाने को सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि आला हजरत उर्स के समय पुलिस व्यवस्था पूरी तरह सतर्क रहेगी। यदि किसी प्रकार की कोई भी समस्या आती है तो उसकी सूचना उच्चाधिकारी को तत्काल दें जिससे उस समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (नगर), एसपी सिटी, आला हजरत उर्स के प्रतिनिधियों सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!