बरेली के समस्त ब्लॉकों में स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन, दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

SHARE:

jila panchayt2

बरेली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संजय कम्यूनिटी हॉल में  जिला पंचायत अध्यक्ष  रश्मि पटेल की अध्यक्षता में आशा सम्मेलन कार्यक्रम में  जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा प्रतिभाग कर ’’मिशन शक्ति फेज-3.0’’ महिला कल्याण विभाग द्वारा चलायी जा रही महिलाओं- बालिकाओं से सम्बन्धित योजना की जानकारी दी गयी। 

उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में लाभार्थियों को (4000 रूपए प्रति माह), उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) योजना के अन्तर्गत लाभार्थियो को (2500 रूपए प्रति माह) दिया जायेगा। पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना से 500 रूपए प्रतिमाह की दर से 1500 रूपए तिमाही एवं कन्या सुमंगला योजना में 06 श्रेणियों में 15000 रूपए से लाभ प्रदान किया जाता है।

 ’मिशन शक्ति अभियान 3.0’’ के अन्तर्गत यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा तथा दहेज, बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना, उनमें सुरक्षित  परिवेश की अनुभूति कराना, जागरूकता पैदा करना, आत्मरक्षा की कला विकसित करने हेतु महिलाओं तथा बच्चों को प्रशिक्षित करना, सुरक्षा शपथ तथा उनके प्रति हिंसा/अपराध करने वालों की पहचान उजागर करने एवं मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक मुद्दों से सुरक्षा तथा सपोर्ट हेतु जागरूकता किया गया एवं 181-महिला हेल्प लाइन नम्बर, 1090-वीमेन पावर लाइन, 1098-चाइल्ड हेल्प लाइन, 112-आपात सेवायें आदि हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी।

जिलाधिकारी श नितीश कुमार द्वारा दिये गये निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी  नीता अहिरवार द्वारा  जनपद के समस्त ब्लॉकों में ’’मिशन शक्ति फेज-3.0’’ के अन्तर्गत स्वावलम्बन कैम्पों का आयोजन कराया गया। जिसमें  सोनम शर्मा महिला कल्याण अधिकारी, संध्या जायसवाल संरक्षण अधिकारी, रिंकी सैनी जिला समन्वयक,  संजय गुप्ता आंकडा विषलेशक,   प्रमोद कुमार सागर सामाजिक कार्यकर्ता,  सुमन गंगवार सामाजिक कार्यकर्ता,  अनिल कुमार आउटरीच कार्यकर्ता, अरूण कुमार तिवारी आउटरीच कार्यकर्ता, राजकुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बरेली के द्वारा एवं खण्ड विकास अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी की अध्यक्षता में कैम्प आयोजित हुए।

समस्त ब्लॉकों में महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 26, पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना में 61, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में 12, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा (सामान्य) योजना में 57 लोगों के फार्म भरवाये गये एवं महिलाओ- बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की पात्रता एवं शर्तों व आवेदन पत्र भरने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!