साले के बेटे के नामकरण में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। शेरगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।  मृतक दो महीने पहले ही शादी हुई थी।  मृतक अपने साले  के बेटे के  नामकरण में शामिल होने के  मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी एक कार ने उसे  टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।शेरगढ़  थाना क्षेत्र के गांव मनु नगर निवासी मृतक के चाचा रामकिशन ने बताया कि भतीजा अजय पुत्र ठाकुरदास की शादी 4 दिसंबर 2023 को हुई थी।

वह अपनी ससुराल में साला पप्पू के बच्चे का नामकरण संस्कार का था जिसमें शामिल होने के लिये अजय मोटरसाइकिल से मीरगंज क्षेत्र के गांव लभारी जा रहा था। बुधवार शाम को मीरगंज चौधरी धर्म कांटा के पास कार ने टक्कर मार दी। अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment