भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक का अकबराबाद नहर में मिला शव

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

– शनिवार को हो गए थे लापता

मुमताज अली,

बहेड़ी। भाजपा के बहेड़ी शक्ति केंद्र संयोजक विष्णु कांत अग्रवाल का शव अकबरबाद की नदी में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गई औऱ शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। शक्ति केंद्र संयोजक की मौत की खबर सुनते ही उनके घर में कोहराम मच गया।

 

जानकारी के मुताबिक बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम शकरस निवासी विष्णु कांत अग्रवाल गांव में ही स्थित भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक थे। बीते शनिवार को वह घर से कहीं जाने की बात कहकर निकले थे लेकिन वह वापस नहीं लौटे। उनके घर न पहुँचने पर परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। गुरुवार को उनका शव अकबराबाद के पास नहर में पडा मिला।

 

शव मिलने की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी डॉक्टर तेजवीर सिंह सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। विष्णु कांत अग्रवाल की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

सीओ तेजवीर सिंह घटना की जानकारी देते हुए

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment