होली की खुशियां मातम में बदली ,घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। होली का त्योहार मनाने घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव चिटोली निवासी 26 वर्षीय लालाराम पुत्र ख्यालीराम रुद्रपुर में मजदूरी करता था।

 

परिजनों के अनुसार, वह बीती शाम होली का त्योहार मनाने के लिए मोटरसाइकिल से रुद्रपुर से अपने गांव आ रहा था। जब वह थाना मीरगंज क्षेत्र के नल नगरिया के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लालाराम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई।

मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां अन्नो देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। लालाराम अपने परिवार का सहारा था। उसके दो भाई और दो बहनें हैं। गांव में भी शोक का माहौल है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment