रिजर्व पुलिस लाइन में धूमधाम से हुआ होलिका दहन, एसएसपी ने दीं शुभकामनाएं

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। होली पर्व के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली में पारंपरिक तरीके से होलिका दहन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुराग आर्य (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) ने अपने परिवार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन भी मौजूद रहे।

होलिका दहन के बाद एसएसपी ने सभी को प्रसाद वितरित किया और पुलिस परिवार तथा आमजन को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। ऐसे कार्यक्रम पुलिस परिवार और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने का अवसर देते हैं।

इस मौके पर मानुष पारीक (एसपी सिटी), अंशिका वर्मा (एसपी दक्षिणी) सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी।कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर उत्साह और उल्लास से भरा नजर आया। पुलिस परिवार के बच्चों और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य पर्व की खुशियां मिलकर मनाना और आपसी एकता को बढ़ावा देना रहा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment