रात में घर से बुलाकर ले गए, सुबह तालाब में मिला युवक का शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।आंवला थाना क्षेत्र के मनौना गांव में 22 वर्षीय युवक का शव तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक गुरुवार रात से लापता था। परिजनों का आरोप है कि गांव के तीन युवक उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। शुक्रवार सुबह उसका शव तालाब में मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान अमन पुत्र स्वर्गीय विजेंद्र, निवासी मनौना के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अमन गुरुवार रात घर नहीं लौटा था। पूरी रात तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास तालाब में शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक की मां कमलेश ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात गांव की शराब की भट्टी के पास अमन का तीन युवकों से विवाद हुआ था। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन कुछ देर बाद वही युवक घर पहुंचे और अमन को अपने साथ ले गए। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

परिजनों का आरोप है कि अमन की हत्या कर शव तालाब में फेंका गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। अमन अविवाहित था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

आंवला इंस्पेक्टर बीनू सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज