शराब के नशे में पत्नी से मारपीट कर रहे बेटे ने बचाने आए पिता की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी फरार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के तैय्यतपुर गांव में शुक्रवार दोपहर घरेलू विवाद खूनी वारदात में बदल गया। शराब के नशे में घर पहुंचे एक युवक का पत्नी से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी और हाथ में चाकू लेकर उसे डराने लगा। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे पिता की चाकू लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

फोटो सोर्स।संजीव यादव

जानकारी के अनुसार, बाबूराम मजदूरी कर घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद खाना बनाने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी और हाथ में चाकू लेकर उसके पीछे दौड़ पड़ा। इसी दौरान शोर सुनकर उसके पिता रामदीन कोरी बीच-बचाव के लिए पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान रामदीन के सीने में चाकू लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी बाबूराम मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बिथरी चैनपुर थाना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

बिथरी चैनपुर इंस्पेक्टर राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मजदूरी करके घर लौटा था। खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। पति ने पत्नी को डराने के मकसद से हाथ में चाकू लेकर उसके पीछे दौड़ लगाई। इसी दौरान विवाद की आवाज सुनकर पिता बीच-बचाव के लिए आ गए और उनके सीने में चाकू लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर ⁠मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज