बदायूं : भाजपा चुनाव को प्रभावित करने के लिए प्रशासन पर बना रही है दबाव : धर्मेंद्र यादव 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:


पंकज गुप्ता 

बदायूं कल जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग होनी है समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने पंचायत अध्यक्ष पद की वोटिंग से पूर्व बड़े आरोप लगाए हैं धर्मेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग चुनाव को प्रभावित करने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं यहां तक की पंचायत सदस्यों के ऊपर प्रशासन द्वारा दबाव बनवाए जा रहे है।
 
पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी  कहा कि पूरे प्रदेश के हर जिले से तमाम घटनाएं सामने आ रही हैं जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है इस सब को जनता देख रही है और आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों में जनता इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी को देगी।गौरतलब  है  शनिवार को  जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग होनी है भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव की पत्नी वर्षा यादव को टिकट दिया है वहीं समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक सिनोद शाक्य की पत्नी सुनीता शाक्य को मैदान में उतारा है, जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 51 है जीतने के लिये 26 सदस्यों की जरूरत है, वही दोनों ही पार्टी  अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं।

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि बाबा जी की कुर्सी हिल रही थी जिसे बीजेपी के लोग ही हिलाये पड़े थे शायद उसी कुर्सी को बचाने के लिए लोगों को डरा कर धमका कर उन पर झूठे मुकदमे लगवा कर बीजेपी पंचायत चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है | मैं समझता हूं कि उत्तर प्रदेश की जनता यह सब देख रही है यह लोग चुनाव तो नहीं जीतेंगे जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है इसका जवाब जनता आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में इन्हें दे देगी।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment