शनिदेव की कृपा से आज किस को होगा लाभ- किसका बीतेगा कैसा दिन- जाने अपना राशिफल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दैनिक राशिफल, दिन शनिवार

शनिवार-03- जुलाई -सन2021 ईसवी. नवमी तिथि, कृष्ण पक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
रेवती नक्षत्र सुबह 8:37 तक तत्पश्चात अश्वनी नक्षत्र, चंद्रमा मेष राशि में सुबह 8:37 के बाद.

**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप 91+9837235505.

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- सूर्योदय से सुबह 9: तक तनाव मिल सकता है सुबह 9:00 बजे के बाद स्थिति में सुधार. अनचाही यात्रा हो सकती है यात्रा में सावधानी रखें. आज मन अच्छा नहीं रहेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है. मृत्यु भाव में केतु ग्रह चल रहा है छिपे हुए रोग संभव हैं.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- सूर्योदय से सुबह 9:तक लाभ, बाद का समय अच्छा नहीं कहा जा सकता. जीवनसाथी की ओर से तनाव मिल सकता है. क्लेश होने पर शांत रहें. झगड़े से दूर ही रहे.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, आपकी राशि में राहु चल रहा है गलत संगति से बचें अन्यथा तनाव मिल सकता है.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – आज लाभ की स्थिति बनती है प्रयास करने पर धन लाभ संभव है. छिपे हुए रोग और छिपे हुए शत्रुओं से परेशानी होगी.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है .आपकी राशि से शनि आठवें भाव में है, इसको शनि की ढैया कहते हैं.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- सुबह पूजा पाठ करने के उपरांत 9:00 बजे के बाद का समय अच्छा है, हल्की मानसिक परेशानी बनी रहेगी. कोई एक मित्र तनाव दे सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह है, आपकी 8वीं में बृहस्पति चल रही है. कर्ज हो सकता है.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- सूर्योदय से सुबह 9 तक का समय अच्छा नहीं है. उसके बाद समय में सुधार आएगा, कोर्ट कचहरी की परेशानी हो सकती है. घर में भी हल्का तनाव रहेगा
विशेष- आपकी राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है . राहु व्यापार स्थान पर है. दुकान को नजर लग सकती है.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज का समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता बहुत दौड़ भाग करने के उपरांत लाभ की आशा कर सकते हैं. आज परिश्रम की अधिकता रहेगी छोटे भाई बहन /नौकरों का सहयोग मिलेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है. छठी व्रत पर चल रही है कर्ज हो सकता है.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- आज का दिन सामान्य शुभ है व्यापारी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है सरकारी काम भी देर से बनेंगे. कुटुम खानदान के सहयोग से कुछ लाभ मिल सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है .आपकी राशि से चौथे भाव में शनि चल रहा है उसको शनि की ढैया कहते हैं .

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता शरीर हल्का गिरा गिरा सा रहेगा. कोई मानसिक परेशानी भी हो सकती है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, आपकी राशि में केतु ग्रह है छुपे हुए रोगों और शत्रुओं से मानसिक तनाव मिलता रहेगा.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- संतान के किसी कार्य से अनचाही यात्रा हो सकती है. मित्रों से सहयोग की बहुत आशा ना करें केवल आश्वासन ही मिल सकता है. व्यर्थ के झगड़े झंझट से दूर रहें. कोर्ट कचहरी जाना भी हो सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है. छठे भाव का राहु गुप्त शत्रु से कष्ट दे सकता है. शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- किसी कारणवश तनाव मिल सकता है. जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा. धर्म कर्म से कुछ लाभ की आशा कर सकते हैं.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है शनि की साढ़ेसाती का द्वितीय चरण चल रहा है.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- आज परिश्रम की अधिकता रहेगी सरकारी कार्यों में देरी और उलझन. पिता को कष्ट.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है . शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- धन प्राप्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं. थोड़ा बहुत मित्रों का भी सहयोग मिलेगा पूर्व समय में किया गया पूजा पाठ भी काम आएंगे.
आपकी राशि का स्वामी गुरु ग्रह है आपकी 12वीं बृहस्पति चल रही है. स्वास्थ्य में धन खर्च. कर्ज बढ़े.

विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505.
8218373975. हरि ॐ

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment