बरेली : मदरसा शिक्षक के लिए प्रेमविवाह बना मुसीबत , अब प्रेमी जोड़े ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ही समुदाय प्रेमी जोड़े ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है | प्रेमी जोड़े ने पुलिस को बताया है कि वह एक दूसरे से बहुत प्यार करते है , जिसके चलते दोनों ने घर से भागकर और  परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर  1 जनवरी को निकाह कर लिया है  | अब  प्रेमिका अपने  मायके वालों से अपने पति की जान का खतरा बता रहा है |  एसपी ग्रामीण में मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रेमी जोड़े को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है | 
बरेली : मदरसा शिक्षक के लिए प्रेमविवाह बना मुसीबत , अब प्रेमी जोड़े ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार 

जानकारी के मुताबिक बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला कुतुबुद्दीन मदरसे में अध्यापक है , कुतुबुद्दीन और उसके गांव में रहने वाली शमीम बी दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं पर प्रेमिका शमीम बी के घर वाले इस निकाह के  विरोध में थे |  प्रेमी जोड़े ने 1 जनवरी 2021 को  घर से भागकर निकाह कर लिया , बाद शमीम बी के घर वालो ने प्रेमी और उसके घर वालो के खिलाफ बहेड़ी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था | लड़की के परिजनों ने युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को  बहलाफुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है । पुलिस मामले की  जांच कर रही है|  एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल  के सामने पेश होकर  प्रेमिका  ने खुद को बालिक बताते हुए अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ निकाह करने की बात कही है | वही   प्रेमी जोड़े का आरोप है कि शमीम बी के घर वाले उन दोनों को लगातार तलाश कर रहे हैं  प्रेमी जोड़े ने  गुहार लगाई कि उनको सुकून के साथ जिंदगी जीने दी जाए और उसके पति और उसके परिवार को परेशान करने से रोका जाए | पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  राजकुमार अग्रवाल को दिए पत्र में प्रेमिका शमीम बी ने खुद को बालिग बताते हुए अपने ही घरवालों पर फर्जी प्रमाण पत्र देकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप भी लगाया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है एसपी ग्रामीण  राजकुमार का कहना है की प्रेमी जोड़े द्वारा दिए गए प्रमाण पत्रों की जांच कर वैधनिक कार्यवाही की जाएगी । 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment