पैनी नजर सामाजिक संस्था ने चलाया जागरूकता अभियान, लोगो को बताये उनके मौलिक अधिकार, कुलड़िया इंस्पेक्टर भी हुए सम्मानित

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भदपुरा ब्लॉक थाना कुलड़िया क्षेत्र में पैनी नजर सामाजिक संस्था उप्र का जागरूकता अभियान का आयोजन संपन्न हुआ । इस मौके पर संस्था ने लोगों को उनके अपने संवैधानिक अधिकारों और मूल अधिकारों के बारे में ग्राम वासियों को जागरूक किया और इसके अतिरिक्त अपने वोट के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वही बताया की सरकार चुनने के लिए लोकतंत्र में वोट प्रणाली अपनाई जाती है और वोट का क्या मूल्य है यह भी लोगों को बताया। संस्था अध्यक्ष ने कहा की चुनाव प्रणाली में सभी को अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए जिससे कि लोकतांत्रिक परिणाम सही आ सके कम मतदान से परिणाम सही आने की गुंजाइश कम रहती है इसलिए सभी नागरिकों को अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करना चाहिए ।इसके अलावा संस्था अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार ने कुलड़िया थाने के थाना इंचार्ज राजेंद्र सिरोही को अपने क्षेत्र में जनता के प्रति न्यायोचित तरीका अपनाकर पुलिस प्रशासन का जो नाम रोशन किया है और जनता के बीच में जो अपनी एक ऐसी पहचान बनाई है वह जनता के दिल में बस चुकी है जहां एक और ऐसे भी पुलिस अधिकारी हैं जिनसे जनता आतंकित है व उत्पीड़न का शिकार हो रही है यह स्थिति लगभग पूरे उत्तर प्रदेश की है उसी विभाग में ऐसे भी पुलिस अधिकारी हैं जो जनता के दिल में बसते हैं ।

पैनी नजर सामाजिक संस्था ने चलाया जागरूकता अभियान, लोगो को बताये उनके मौलिक अधिकार, कुलड़िया इंस्पेक्टर भी हुए सम्मानित
राजेंद्र सिरोही जी को पैनी नजर सामाजिक संस्था ने जनहित में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें एक प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।संस्था अध्यक्ष यह भी कहा की संस्था के पास पुलिस उत्पीड़न के अधिकांश मामले आते हैं तमाम थाना क्षेत्रों से संस्था का वास्ता पड़ता रहता है किंतु अभी तक थाना कुलड़िया क्षेत्र से संस्था के पास कोई भी पुलिस उत्पीड़न का मामला नहीं आया ।पता चला कि वहां एक ऐसा पुलिस अधिकारी है कि जिस के रहते किसी भी प्रार्थी को कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है ।

पैनी नजर सामाजिक संस्था ने चलाया जागरूकता अभियान, लोगो को बताये उनके मौलिक अधिकार, कुलड़िया इंस्पेक्टर भी हुए सम्मानित
राजेंद्र सिरोही की प्रशंसा संस्था ने उनके मुंह से या उनके आसपास के लोगों से नहीं बल्कि जनता से सुनी है तब जब संस्था ने उनको सम्मानित करने का निर्णय लिया था संस्था समाज को यही मैसेज देना चाहती है की पुलिस अधिकारियों को इसी तरह अपने कर्तव्य का पालन करते हुए जनता का उत्पीड़न नहीं बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए उम्मीद है राजेंद्र सिरोही कुलड़िया क्षेत्र के लिए एक वरदान स्वरुप है।

संस्था अध्यक्ष ने जनता से यह भी अपील की पैनी नजर समाजिक संस्था की सदस्यता ग्रहण करें संस्था को व अपने आपको मिलकर मजबूत करें इस तरह संस्था ने सदस्यता अभियान भी चलाया जिसमे भदपुरा ब्लाक के ग्राम कुलड़िया के प्रधान रविंदर गंगवार बा वार्ड नंबर 1 के जिला पंचायत सदस्य प्रवेंद्र कुमार व कई ग्रामों के लोग शामिल हुए और लोगो ने संस्था की बातो को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कहा की आज पैनी नजर संस्था जनता की आवाज बनकर उभरी है बाकी सभी अपनी राजनीतिक गणित बैठाने में लगे है जनता से किसी को भी लेना देना नही है ।

संस्था के इस कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्दीक अहमद अंसारी प्रदेश सचिव डॉ एहसान अहमद प्रदेश कोषाध्यक्ष वहीद अहमद व सह सचिव एडवोकेट मोहम्मद सईद विधि प्रकोष्ठ के एडवोकेट हारून व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाल गंगवार विधानसभा अध्यक्ष वेद प्रकाश राठोर युवा सदस्य हसीन रजा , नारायण दास नाजिर आदि शामिल हुए।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment