

फतेहगंज पश्चिमी।। शनिवार को कस्बा के ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का छठी महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया एक तरफ जहां मंदिर की सुंदरता ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भगवान श्री कृष्ण के गीतों को सुनकर भक्त भावविभोर हो गए और भक्ति में रम गए। वही कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने एक तरफ भगवान के स्वरूप की छटा बिखेर रहे थे। वही मंदिर में महिला संकीर्तन ने छठी पूजन को पूरा किया जिसके बाद मंदिर के पुजारी सूर्य प्रकाश पाठक ने बताया कि साईं सेवा समिति व मंदिर कमेटी ने एक साथ भंडारा कर लोगों को खीर, कढ़ी चावल का प्रसाद रूप में कस्बा व आसपास क्षेत्र से आए भक्तों को वितरण किया।
इस अवसर पर विनोद कुमार अग्रवाल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, रमन जयसवाल, विशाल अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, प्रज्वल जयसवाल, पंकज शर्मा, जीतू अग्रवाल, सुबोध पोरवाल, सूचित अग्रवाल, प्रिंस रस्तोगी, अनुज भारद्वाज, शीलू चौहान के साथ आदि गणमान्य लोगों का सहयोग रहा।




