
बरेली ।भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा लेकर बरेली पहुचे केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने बरेली शहर विधानसभा में प्रबुद्ध सम्मेलन में भागीदारी की । इस मौके पर प्रबुद्ध सम्मेलन में बीएल वर्मा ने सपा को परिवारवाद की पार्टी बताया तो बसपा और राहुल गांधी को भी आड़े हाथ लिया , वही उन्होंने मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत पर कहा कि कुछ तथाकथित लोग विरोधी पार्टियो से मिलकर षडयंत्र रचकर किसानो को भृमित कर रहे है।
बीएल वर्मा ने प्रबुद्ध सम्मेलन में आये लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि ये सारे के सारे दल परेशान है किसानो के नाम पर कुछ तथाकथित लोग जो विरोधी पार्टियो से मिलकर के कही न कही एक षड्यंत्र रचकर के उनके इशारे पर ये काम करते है। वो किसानो को भृमित करने का काम कर रहे है। किसान भाजपा से नाराज नही है किसान मोदी जी के साथ है। अच्छे किसान इन चीजों को नही मानते वो मेहनत और परिश्रम करता है।
किसानो को गुमराह करने के लिए तरह तरह के परपंच किये गए। किसानो के खातों में 2000 रुपये किसान सम्मान निधि दी गई। तब राहुल गांधी ने कहा 2 हजार तो बहुत कम है लेकिन राहुल गांधी आप दो हजार की कीमत नही जानते लेकिन किसान जानता है। उसे इससे बहुत लाभ हुआ। गरीबो के मसीहा के रूप में मोदी जी जाने जाते है। मोदी जी ने एक दिन की भी छुट्टी नही ली।
बीएल वर्मा ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि नाम समाजवादी लेकिन पार्टी परिवारवाद की बनकर रह गई। बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नाम था उसका बहुजन लेकिन पार्टी एक की बनकर रह गई थी अकेले चंदा लेती थी।
बीएल वर्मा ने यह भी बताया कि पहली बार सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया और उसकी जिम्मेदारी मुझे दी गई। सहकारिता में बहुत अवसर है। मुझे ग्रह मंत्री और प्रधानमंत्री जी के साथ काम करने का जो अवसर मिला है मैं बहुत भाग्यशाली हु। पूर्वोत्तर राज्यो के लिए 10 प्रतिशत विकास के लिए रुपया दिया जा रहा है। पहले पूर्वोत्तर में विकास नही हुआ वो टूरिज्म का हब बन सकता था लेकिन आज विकास की धारा पूर्वोत्तर में बह रही है।
बीएल वर्मा ने यह भी कहा कि हम 51 से 60 पर्सेंट वोट बढ़ाना चाहते है। हमारे बूथ तक के कार्यकर्ता लगे हुए है। 2022 में हमारी प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।




