स्विफ्ट कार से चोरी कीघटनाओं को अंजाम देने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

इटावा : पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार किया है। चोरों ने  तीन चोरियां जो उन्होंने की थी कबूल करने के बाद पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का सामान भी  बरामद किया है । चोर चोरी करने के लिए स्विफ्ट डिजायर गाड़ी का  इस्तेमाल करते थे। चोरों के पास से अवैध असलाह भी किया गया है ।बरामद दोनों चोर शातिर किस्म के अपराधी हैं  इन पर गैंगस्टर भी लगा हुआ है। इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस द्वारा शातिर चोरों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है ।

इटावा  में चोरी की घटनाओं पर विराम लगाने के लिए पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर कार्रवाई की जा रही है जिसके अंतर्गत आज फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस द्वारा विगत दिनों में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई चोरियों का खुलासा करने के लिए गहनता से परीक्षण किया जा रहा था उसी समय मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा कुनेरा गांव के पास से एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में दो चोरों सहित भारी मात्रा में माल बरामद कर चोरियों का सफल अनावरण किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में चोरियों की निरंतर बढ़ रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस द्वारा दो हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर में संलिप्त चोरों को गिरफ्तार किया गया है इनके पास से चोरी का माल, अवैध असलाह, व एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी बरामद की गई है इसी के साथ एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों दोनों शातिर चोरों को स्विफ्ट डिज़ायर गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर  दोनों को जेल भेजा जा रहा है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment