बरेली : 270 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार 

फतेहगंज पश्चिमी। बृहस्पतिवार को तड़के  अगरास शंखा रोड पर एक आश्रम के आगे ए एन ए कालेज के पास चैकिंग के दौरान कस्बा के नामी तस्कर को स्कुटी से स्मैक की डील करने जा रहे स्मैक तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा। तलाशी में तस्कर के पास से 270 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। स्मैक तस्कर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दोपहर के बाद  जेल भेज दिया।

फतेहगंज पश्चिमी बृहस्पतिवार कि सुबह एस आई नरेन्द्र सिंह के साथ हमराही बाबर, मुनव्वर, व ललित ने चेकिंग करते हुए हीरो पुक नुमा स्कुटी से आते हुए कस्बा के नामी स्मैक तस्कर को देखकर त रोकने को कहा रुकने के बजाय तस्कर ने बिनां नम्बर की हीरो पुक स्कुटी तेज कर दी। आवाज देकर रुकने को कहा तब तस्कर ने अपनी स्कुटी की चाल को और तेज कर दी। और भागने की कोशिश करने लगा एस आई नरेन्द्र सिंह व  हमराही ने दौड़ लगाकर तस्कर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके  पास से 270 ग्राम स्मैक बरामद हुई।जिसकी अंतरष्ट्रीय बाजार में कीमत दस लाख अस्सी हजार बतायी गयी है। थाने ले जाकर पूछताछ करने पर तस्कर ने अपना नाम नन्ने लगड़ा उर्फ रियासत पुत्र अमीर अहमद निवासी मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 13 बताया। तस्कर पर स्थानीय थाना में 2007 से लेकर अब तक आधे दर्जन एनडीपीएस और एक जानलेवा हमले का मुकदमे दर्ज है।

पुलिस जांच में तस्कर के पास कस्बा में दो मकान, 6 दुकान व कस्बा में पश्चिम दिशा में एक हाईवे पर आशियाना नाम से ऐसी वैंकट हाल और हाईवे पर तीन सौ तीन सौ वर्ग गज के दो प्लाट है। थाना क्षेत्र के गांव सोरहा में 8 बीघा कृषि भूमि है, भिटौरा रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर मजार के पास भी कृषि की जमीन होना बताई गई है।पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचौरी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार मादक पदार्थो से कमाई गई सम्पत्ति को कुर्क करने की तैयारी की जा रही है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment